
लाश की तरह ताबूत में सोती है ये लड़की, बताया किस चीज से छुड़ाना चाहती है पीछा
AajTak
लड़की ने वीडियो में एक ताबूत दिखाते हुए कहा कि- यही मेरा बेडरूम है. ये मेरे लिए बहुत अधिक आरामदायक है. उसने बताया कि ताबूत में सोना उसका बचपन का सपना था और वह उसे अब जी रही हैं.
भला कोई लाश रखने वाले ताबूत के अंदर सोना चाहेगा क्या? Sad Spice नाम से टिकटॉक पर फेमस दक्षिण अमेरिका एक लड़की इन दिनों ऐसे ही कारणों से चर्चा में है. ये ड्रैकुला कोस्प्ले लड़की अपने कैरेक्टर में ऐसा डूबी कि हद ही हो गई. कॉस्प्ले में ड्रैकुला बनी लड़की ने टिकटॉक पर एक वीडियो में अनोखा खुलासा करके लोगों को हैरान कर दिया है.
दरअसल, वीडियो में उसने लोगों को अपना बिस्तर दिखाया तो मानो किसी को यकीन ही नहीं हुआ. बताते चलें कि कॉस्प्ले "कॉस्ट्यूम प्ले" का एक पर्फोर्मेंस आर्ट है जिसमें पार्टिसिपेंट को कॉस्प्लेयर कहा जाता है जो एक खास कैरेक्टर जैसे कपड़े पहनते हैं.
'ये कॉफिन ही मेरा बेडरूम है'
लड़की ने वीडियो में एक ताबूत दिखाते हुए कहा कि- जी हां यही मेरा बेडरूम है. ये मेरे लिए बहुत अधिक आरामदायक है. उन्होंने कहा- हां, मैं अपने बेडरूम में सचमुच का ताबूत रखती हूं. लोग मुझे कितना भी अजीब कहें लेकिन मेरे लिए ये बेहतर है. टिकटॉक पर उनके इस वीडियो को 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया. ये लड़की अक्सर अलग- अलग कॉसप्ले आउटफिट में धूम मचाती रहती है, जिसे वह टिकटॉक पर अपने 600,000 से अधिक फॉलोअर्स के लिए अपलोड करती रहती है.
'यह खतरनाक लग रहा है लेकिन है नहीं'
आगे उन्होंने वीडियो में कहा "मैं अपने ताबूत के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने जा रही हूं. मैनें ये कास्केट बिल्डर सप्लाई नामक जगह से बिना रंगा हुआ खरीदा था. जैसा कि ताबूत 6-फीट, 8-इंच लंबा है, इसे लाने में मदद की ज़रूरत हुई . हालांकि आपको यह व्यवस्था असुविधाजनक और खतरनाक भी लग सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










