
लाल सागर से दिल्ली तक... इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख की पूरी कहानी
AajTak
इथियोपिया का हायली गुबी ज्वालामुखी 12000 साल बाद 23 नवंबर को फटा. राख जेट स्ट्रीम से 4500 किमी दूर दिल्ली-जयपुर तक पहुंची. राख 8-15 किमी ऊंचाई पर है, इसलिए AQI पर कोई असर नहीं. विमानों को खतरा है, कई फ्लाइट्स रद्द. 27-28 नवंबर तक सब साफ, बारिश भी हो सकती है.
12000 साल बाद इथियोपिया के अफार इलाके में हायली गुबी ज्वालामुखी 23 नवंबर 2025 की शाम को फट गया. यह इतिहास का पहला दर्ज किया गया विस्फोट था. ज्वालामुखी ने इतनी राख और गैस आसमान में उछाली कि वह लाल सागर पार करके यमन, ओमान, पाकिस्तान होते हुए भारत तक पहुंच गई. नासा और मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों में यह साफ दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: साढ़े 4 हजार KM दूर से दिल्ली कैसे पहुंची ज्वालामुखी की राख? क्या इससे पॉल्यूशन बढ़ जाएगा? 5 सवालों के जवाब
राख का सफर बहुत तेज था. विस्फोट के कुछ घंटों में ही बादल 14 किलोमीटर (लगभग 45,000 फीट) ऊंचा चला गया. तेज ऊपरी हवाएं (जेट स्ट्रीम) इसे पूर्व की ओर ले गईं. 24 नवंबर को यह राजस्थान में घुसी और 25 नवंबर तक दिल्ली, जयपुर, जैसलमेर, पंजाब और हरियाणा के ऊपर पहुंच गई. कुल फैलाव अब तक 54 लाख वर्ग किलोमीटर हो चुका है – यानी पूरे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप जितना बड़ा इलाका.
सबसे बड़ा सवाल – क्या दिल्ली की हवा खराब हो जाएगी? जवाब है – बिल्कुल नहीं. मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि राख ऊपरी वायुमंडल में है, यानी 8.5 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर. हम जिस हवा सांस लेते हैं, वह जमीन से सिर्फ 10-20 मीटर ऊपर तक मापी जाती है. इतनी ऊंचाई वाली राख नीचे नहीं आएगी, इसलिए AQI पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: चीन-पाकिस्तान के किस फाइटर जेट्स के कितने हादसे हुए हैं? क्यों तेजस का एक झटका बाधा नहीं बन सकता
फिर खतरा किसे है? सिर्फ हवाई जहाज को. राख कांच जैसी बारीक धूल होती है. अगर विमान इसमें से गुजरेगा तो यह इंजन में घुसकर पिघल जाएगी और कांच बनकर चिपक जाएगी. इससे इंजन बंद हो सकता है. इसीलिए एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट ने कई उड़ानें रद्द कीं या रास्ता बदल दिया. पायलट अब ऊपर या नीचे की हाइट लेकर उड़ रहे हैं ताकि राख वाली परत से बच सकें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







