
लाल जोड़े में दुल्हन पहुंची Exam सेंटर, बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार; लौटकर गई तब पूरी हुईं शादी की बची रस्में
AajTak
तुषारिका की मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com) की पढ़ाई चल रही थी. विवाह की तिथि जब तय हुई थी, तब परीक्षा की तारीख सामने नहीं आई थी. लेकिन विवाह के पूरे कार्यक्रम तय होते ही परीक्षाओं का टाइम टेबल भी आ गया. एक वक्त ऐसा भी आया जब शादी और परीक्षा में किसी एक को चुनने के हालात पैदा हो गए थे.
झारखंड के कोडरमा में शादी के सात फेरे लेने के बाद विदाई से पहले एक दुल्हन परीक्षा देने पहुंच गई. दूल्हा भी परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा. जाहिर है इम्तेहान के लिए देखा गया दुल्हन का कमिटमेंट पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल, कोडरमा के झुमरी तिलैया के अड्डीबंगला इलाके की रहने वाली तुषारिका की शादी गया (बिहार) के सुभ्रांशु सोनल के साथ तय हुई थी. 22 जून को बारात झुमरीतिलैया पहुंची. रातभर शादी की सभी रस्में शिव वाटिका में हुईं. 23 जून को तुषारिका की विदाई होनी थी. विदाई के दिन ही तुषारिका की एम.कॉम फाइनल ईयर की परीक्षा थी.
परिवार और ससुरालवालों की सहमति से तुषारिका परीक्षा के लिए पति के साथ शादी के जोड़े में ही परीक्षा केंद्र पहुंच गई. तुषारिका ने शादी के जोड़ा पहनकर ही परीक्षा दी और फिर मैरिज हॉल शिव वाटिका पहुंची. मैरिज हॉल पहुंचने के बाद वधू पक्ष की ओर से विदाई की सभी रस्में पूरी की गईं.
शादी और परीक्षा में से एक चुनने का मन बना चुकी थी: दुल्हन
तुषारिका ने Aajtak को बताया कि विवाह की तिथि जब तय हुई थी, तब परीक्षा की तारीख सामने नहीं आई थी. लेकिन विवाह के पूरे कार्यक्रम तय होते ही परीक्षाओं का टाइम टेबल भी आ गया. एक वक्त ऐसा भी आया जब शादी और परीक्षा में किसी एक को चुनने के हालात पैदा हो गए थे. मैं परीक्षा को चुनने का मन बना चुकी थी. हालांकि, ससुरालवालों ने सहमति दे दी थी. खासकर होनेवाले पति भी शादी से पहले परीक्षा देने की रजामंदी दे चुके थे.
लाल जोड़े में पेपर देती रही दुल्हन, दूल्हा ने किया इंतजार

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











