
लाल किले धमाके मामले में 4 और गिरफ्तार, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े तार
AajTak
लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में पुलिस ने श्रीनगर से चार और लोगों को गिरफ्तार किया है जिनका संबंध अल फलाह यूनिवर्सिटी से है. इस यूनिवर्सिटी से कई आतंकी जुड़े पाए गए हैं. 2008 के दिल्ली धमाकों में भी इसी यूनिवर्सिटी का आतंकियों से जुड़ाव सामने आया था. जांच एजेंसियां यूनिवर्सिटी के फंडिंग घोटाले और आतंकवाद से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से जांच रही हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल पेशे से जुड़े लोग भी शामिल हैं जिनका आतंकी गतिविधियों के लिए कोड वर्ड से संपर्क था.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











