
'लाल किले के सामने बोल पड़ी कश्मीर की मुसीबत', दिल्ली ब्लास्ट पर महबूबा मुफ्ती का बयान
AajTak
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली धमाकों को लेकर कहा है कि कश्मीर की हमारी जो मुसीबत थी, वह लाल किले के सामने बोल पड़ीं. उन्होंने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया और तीखे तंज भी किए.
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली धमाके को लेकर कहा है कि कश्मीर की जो हमारी मुसीबत थी, वह लाल किले के सामने बोल पड़ी. क्या दिल्ली वालों को यह समझ है. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि या वो यह सोचते हैं कि जितना ब्लास्ट होगा, जितना हिंदू-मुस्लिम होगा, जितना खून-खराबा होगा, उतना पोलराइजेशन ज्यादा होगा और उन्हें वोट ज्यादा मिलेंगे.
महबूबा ने कहा कि मुझे लगता है, उनको दोबारा सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मुल्क बहुत बड़ा है. हिंदुस्तान जैसा मुल्क, जिसको दुनिया पता नहीं किस नजर से देखती है. पीडीपी प्रमुख ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सब भाई-भाई की तरह रहते थे लेकिन आज जहरीला माहौल बन गया.
उन्होंने कहा कि आज के माहौल का असर है कि कश्मीर के नौजवान अपने रास्ते से अलग होकर कोई खतरनाक रास्ता अख्तियार कर रहे हैं. महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि जो नौजवान खतरनाक रास्त अख्तियार कर रहे हैं, उनसे कहना चाहूंगी कि आप जो कर रहे हैं वह गलत है. उन्होंने कहा कि यह आपके लिए, आपके परिवार के लिए, जम्मू कश्मीर के लिए, मुल्क के लिए खतरनाक है.
यह भी पढ़ें: PDP ने की दिल्ली ब्लास्ट की कड़ी निंदा, महबूबा बोलीं- जांच के नाम पर निर्दोषों को न करें परेशान
पीडीपी प्रमुख ने कहा कि यह हर हिसाब से गलत है. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आप इतना पढ़े-लिखे क्या इसलिए कि अपनी जान बर्बाद करो और बेगुनाहों की जानें लो? ये बात मुझे बहुत तकलीफ दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2019 के बाद बहुत तबाही मचाई कश्मीर में. हर चीज के लिए पीएसए, हर चीज के लिए यूएनपीए... दहशत का माहौल सरकार ने यहां बना रखा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में NIA को बड़ी कामयाबी, उमर को कार उपलब्ध कराने वाला कश्मीरी युवक गिरफ्तार, अब तक 73 से पूछताछ

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









