
लालू यादव ने राम-श्याम के खिलाफ किया जोरदार प्रचार, कभी थे सबसे करीबी अब हैं विरोधी
AajTak
लालू यादव ने अपने पूर्व करीबियों रामकृपाल यादव और श्याम रजक के खिलाफ दो दिन में जोरदार प्रचार किया. राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो ने दोनों पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए महागठबंधन को वोट देने की अपील की.
राजनीति में जो आपके साथ हैं, कब आपके विरोधी बन जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं होती. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार में दिखा, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पिछले दो दिनों में अपने पूर्व सबसे करीबी सहयोगियों रामकृपाल यादव और श्याम रजक के खिलाफ जमकर प्रचार किया. ये दोनों नेता कभी लालू के विश्वस्त माने जाते थे, लेकिन अब वे अलग-अलग दलों से चुनाव मैदान में हैं और राजद के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
दानापुर विधानसभा सीट पर कल लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव के समर्थन में भव्य रोड शो किया था. इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक है. रीतलाल यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर उतरे रामकृपाल यादव हैं, जो एक जमाने में लालू के सबसे निकटतम सहयोगी थे. रामकृपाल ने लालू परिवार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन बाद में वे एनडीए में शामिल हो गए.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी अगर मछली पकड़ने की बजाए सीट पकड़ते तो बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर स्थिति में होती
लालू ने रोड शो के दौरान जनता से अपील की कि वे रामकृपाल यादव के पुराने विश्वासघात को याद रखें और आरजेडी को वोट दें. भीड़ में उत्साह देखते ही बनता था, जहां लालू ने रामकृपाल पर तीखे हमले बोले. दूसरी ओर, आज फुलवारी शरीफ सीट पर लालू ने सीपीआई-एमएल के उम्मीदवार गोपाल रविदास के पक्ष में रोड शो निकाला. यहां श्याम रजक जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर गोपाल रविदास को चुनौती दे रहे हैं. श्याम रजक भी लालू के पुराने साथी हैं, जो कभी आरजेडी में सक्रिय थे.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







