
लालू यादव दिल्ली AIIMS में भर्ती, तेजस्वी बोले- उनके पीठ और हाथ पर घाव हुए
AajTak
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि 76 वर्षीय नेता को एम्स के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव की देखरेख में कार्डियो-न्यूरो सेंटर के कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि 76 वर्षीय नेता को एम्स के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव की देखरेख में कार्डियो-न्यूरो सेंटर के कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है.
कुछ समय के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें रात करीब 9.35 बजे इलाज के लिए एम्स लाया गया. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उनके बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की पीठ और हाथ पर घाव हो गए हैं, जिसका दिल्ली में ऑपरेशन करवाया जा सकता है.
क्या बोले तेजस्वी
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'वो दिल्ली जाने के लिए दोपहर में हवाईअड्डे पर पहुंचे थे. मेरी मां राबड़ी देवी भी उनके साथ थीं. रक्तचाप में अचानक गिरावट देखी गई, जिसके बाद हम उन्हें पारस अस्पताल ले गए.'
लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले प्रकाश सिन्हा के अनुसार, 'उन्हें आपातकालीन वार्ड में रखा गया था, जहां उनकी हालत में सुधार हुआ. वह जानना चाहते थे कि क्या उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है. हमने उन्हें जाने के लिए कहा.'
बता दें कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया था और वे स्वास्थ्य आधार पर कई वर्षों से जमानत पर बाहर हैं.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










