
लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा बोलीं- उनके पास हर मुसीबत से बाहर आने की कला
AajTak
लालू यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी.
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत में सुधार हुआ है. लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर लालू यादव की फोटो शेयर की हैं. इन तस्वीरों में लालू प्रसाद की तबीयत पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है और वह एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, उनके पिता को हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला आती है.
मीसा भारती ने ट्वीट किया, आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार हुआ है. वे बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं और सहारा लेकर खड़े हो रहे हैं. हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू यादव से बेहतर कौन जानता है.
मीसा भारती ने कहा, अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू यादव की स्थिति अब काफी बेहतर है. कृप्या अफवाहों पर ध्यान ना दें. साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू यादव को याद रखें.
सीढ़ियों से गिर गए थे लालू यादव
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर लालू यादव सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और कमर में भी चोट आई थी. रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर आ गए थे लेकिन सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है.
पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जाना हाल लगातार नेताओं द्वारा लालू की तबियत जानने का क्रम भी जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जुलाई को तेजस्वीर यादव से फोन पर बात कर लालू का हाल जाना था. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के जल्द ठीक होने की कामना की थी. सीएम नीतीश ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित पारस अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि लालू के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. इसके अलावा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू से मुलाकात की थी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







