
लालू परिवार के विवाद से चर्चा में आए रमीज नेमत का बृजभूषण के विरोधी गुट से क्या कनेक्शन है?
AajTak
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में सियासी रार से तेजस्वी यादव के दोस्त रमीज नेमत का नाम भी चर्चा में है. रमीज का सियासी ताल्लुक यूपी के ऐसे राजनीतिक घराने से है, जिसकी अदावत बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण से रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद लालू परिवार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सारे विवाद के लिए तेजस्वी यादव के जिन दो सलाहकारों का नाम लिया है, उसमें एक नाम संजय यादव है और दूसरा नाम रमीज नेमत का है. संजय हरियाणा के हैं तो रमीज का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है.
रमीज नेमत की तेजस्वी यादव से दोस्ती काफी गहरी है. दोनों साथ में पढ़े और क्रिकेट खेले हैं. तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली राजश्री से हुई है, उसी इलाके में रमीज नेमत का भी घर है. हालांकि, रमीज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले हैं.
रमीज का ताल्लुकात यूपी के ऐसे सियासी घराने से है, जिसकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से रही है. रमीज बाहुबली नेता और पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं. रिजवान जहीर और बृजभूषण सिंह के सियासी वर्चस्व की जंग किसी से छिपी नहीं है.
रमीज पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं
रमीज नेमत का जन्म 14 नवंबर 1986 को दिल्ली में हुआ. उनके पिता का नाम नियामतुल्लाह है. वे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के भंगहा कलां गांव के रहने वाले हैं. वे दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और उनकी पत्नी भी जामिया स्कूल में पढ़ाती थीं. यह परिवार दिल्ली में रह रहा है. नियामतुल्लाह शुरुआत में जामिया नगर के गफ्फार मंजिल कॉलोनी में रहते थे. बाद में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने लगे.
नियामतुल्लाह यूपी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर के चचेरे भाई हैं. इसके चलते ही रिजवान जहीर ने अपनी बेटी जेबा की शादी अपने चचेरे भाई नियामतुल्लाह के बेटे रमीज नेमत से 2017 में की. इस लिहाज से रमीज, रिजवान जहीर के दामाद हैं. शादी के बाद से रमीज नेमत बलरामपुर में रहना शुरू कर दिया, क्योंकि जेबा अपने पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने की कवायद में थीं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







