
लापता लड़की के साथ पकड़ा गया, पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर दी जान
AajTak
केरल के वायनाड में एक लड़की के लापता होने के मामले में हिरासत में लिए गए 18 साल के एक व्यक्ति का शव कलपेट्टा पुलिस थाने के शौचालय में लटका मिला. युवक लापता लड़की के साथ ही पकड़ा गया था.
केरल के वायनाड से पुलिस कस्टडी में आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक लड़की के लापता होने के मामले में हिरासत में लिए गए 18 साल के एक व्यक्ति का शव कलपेट्टा पुलिस थाने के शौचालय में लटका मिला. यहां के अंबालावायल निवासी गोकुल को सुबह शौचालय के अंदर लटका हुआ देखा गया तो हड़कंप मच गया.
एजेंसी के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतक और नाबालिग लड़की को स्थानीय पुलिस ने सोमवार शाम को कोझिकोड से हिरासत में लिया था और बाद में उन्हें कलपेट्टा थाने लाया गया.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,'एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिली थी. उसके मिलने पर म़तक को भी हिरासत में लिया गया, क्योंकि वह उसके साथ मिला था.' उन्होंने बताया कि बाद में उसे राज्य द्वारा संचालित महिला आश्रय गृह सखी में शिफ्ट कर दिया गया और व्यक्ति को थाने में ही हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि रात हो चुकी थी और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया जा सका. अधिकारी ने कहा, "उसका नाम मामले में आरोपी के तौर पर नहीं लिया गया था. उसे यहां इसलिए रखा गया था क्योंकि उससे POCSO से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटानी थीं.'
उन्होंने कहा कि सुबह गोकुल शौचालय जाना चाहता था और जब वह बाहर नहीं आया और पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अपनी शर्ट से लटका हुआ मिला.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








