
लातेहार में दर्दनाक हादसा, बस से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत
AajTak
झारखंड के लातेहार में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने दो भाइयों की जान ले ली. रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर देवबर मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल बस से टकरा गई. मृतक दोनों भाई बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दर्दनाक घटना से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है.
झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई. यह हादसा रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर देवबर मोड़ के पास हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल एक तेज रफ्तार बस से आमने-सामने टकरा गई.
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के रामनगर गांव निवासी अब्दुल हाशिम सरवर (41) और उनके छोटे भाई मोहम्मद क़ासिम अनवर (28) के रूप में हुई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भाई किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक देवबर मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बस चालक हुआ फरार
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत मनिका थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है.
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों को गहरा सदमा लगा. गांव में शोक का माहौल है और परिजन इस असमय मौत से स्तब्ध हैं. दोनों भाई परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे, जिनकी अचानक हुई मौत से घर की आर्थिक स्थिति पर भी संकट मंडराने लगा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









