
'लाडली' वोटर... वोट के लिए महिलाओं का बटुआ भारी करने की होड़, जानें- किस राज्य में कितना पैसा
AajTak
चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है. इसलिए हर राजनीतिक पार्टी महिलाओं को साधने के लिए योजनाओं का ऐलान कर रही है. हरियाणा में कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 2,000 तो बीजेपी ने 2,100 रुपये देने का वादा किया है. ऐसे में जानते हैं कि किन राज्यों में महिलाओं को कितनी मदद मिलती है.
आजादी के बाद दशकों तक चुनावी राजनीति में न तो महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा थी और न ही उन्हें इतनी अहमियत मिलती थी. उसकी वजह ये हो सकती है कि ज्यादातर महिलाएं वोटिंग से दूर रहती थीं. हालांकि, अब महिलाएं सत्ता बनाने और बदलने का दमखम रखती हैं. यही वजह है कि अब महिलाओं को साधने वाले चुनावी वादे ज्यादा किए जाने लगे हैं या उनको ध्यान में रखकर योजनाएं लाई जाने लगी हैं.
हरियाणा में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस और सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी, दोनों ही पार्टियां महिलाओं को खास तवज्जो दे रही हैं. दोनों ही पार्टियों के घोषणापत्र में महिलाओं को लेकर कई वादे किए गए हैं.
कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वो सरकार में आती है तो 18 से 60 साल की हर महिला को हर महीने 2 हजार रुपये दिए जाएंगे. बीजेपी इससे एक कदम और आगे चली गई. बीजेपी ने अपने 'संकल्प पत्र' में वादा किया है कि चुनाव के बाद 'लाडो लक्ष्मी योजना' लाई जाएगी, जिसके तहत हर महिला को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाएंगे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में तकरीबन 96 लाख महिला वोटर्स हैं. पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के बराबर ही रहा है. 2014 में 76% तो 2019 में 67% महिला वोटरों ने वोट दिया था.
बाहरहाल, हालिया सालों में बहुत सी राज्य सरकारों ने महिलाओं से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की हैं. इसके साथ ही वो उन्हें मंथली अलाउंस भी दे रही हैं. आइए जानते हैं कि किस राज्य में महिलाओं को हर महीने कितने रुपये मिल रहे हैं.
महाराष्ट्र | 1,500 रुपये हर महीने

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








