
लाखों का खाना बर्बाद, खुशियां गम में बदलीं... इंस्टाग्राम मैसेज देख दूल्हे ने तोड़ी शादी, सदमे में दुल्हन, सुसाइड की कोशिश
AajTak
दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हा पक्ष उनकी बेटी को बदनाम कर शादी तोड़ना चाहता है. उन्होंने दूल्हा पक्ष से दहेज में दिया गया पूरा सामान और पैसे वापस करने की मांग की है.
UP News: बिजनौर जिले में एक फेक इंस्टाग्राम आईडी से भेजे गए विवादित मैसेज के कारण शादी की खुशियां गम में बदल गईं. बारात आने से ठीक 18 घंटे पहले दूल्हा पक्ष ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि दुल्हन के चरित्र पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिससे आहत होकर दुल्हन ने खुदकुशी का प्रयास किया.
बिजनौर में नगीना के गांव इब्राहिम पुर निवासी फिरोज आलम दिल्ली में रहकर अपना कारोबार करते हैं. उन्होंने अपनी बेटी नाजिश की शादी नगीना के रहने वाले रियाजुद्दीन अंसारी के साथ तय की थी. मंगनी हो चुकी थी और दहेज का अधिकतर सामान भी दूल्हे के घर भेजा जा चुका था.
24 नवंबर को रियाजुद्दीन बारात लेकर नगीना में उस बैंक्वेट हॉल में आने वाले थे, फिरोज आलम शादी के लिए बुक किया था. लेकिन उससे एक दिन पहले एक फेक इंस्टाग्राम आईडी से दूल्हे के मोबाइल पर लड़की के बारे में कुछ गलत मैसेज भेजा गया और दूल्हे को भी बारात ना लाने की धमकी दी गई. इसके बाद दूल्हा पक्ष बारात लाने से 18 घंटे पहले यानी 23 तारीख की रात को दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा और पूरे मामले से अवगत कराया कि आपकी बेटी के बारे में इस फेक आईडी से गलत मैसेज आ रहे हैं और उन्हें भी बारात न लाने के लिए धमकाया जा रहा है.
लड़की के परिजनों ने इस आईडी को फेक बताया और दूल्हा पक्ष को काफी समझाया कि कोई शरारती तत्व शादी तोड़ने के लिए उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है. दूल्हा पक्ष ने दुल्हन बनने वाली बेटी पर और भी कई अन्य आरोप लगाए. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी नोक झोंक भी हुई.
दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया और तय किया के दोनों मिलकर इस फेक आईडी वाले को ढूंढते हैं ताकि सच्चाई पता लग सके. लेकिन दूल्हे पक्ष ने फिरोज की बेटी के चरित्र को लेकर गलत आरोप लगाते हुए बारात लाने से ही इनकार कर दिया और वापस अपने घर चले गए.
इसके बाद दुल्हन पक्ष के घर में कोहराम मच गया. दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए, जहां घर में बारात के आगमन के लिए खाने की तैयारी चल रही थी, बैंक्विट हॉल को भी सजाने का कार्यक्रम शुरू हो चुका था. लेकिन दूल्हा पक्ष के शादी से इनकार कर वापस हो जाने के बाद यह सारी खुशियां गमगीन माहौल में तब्दील हो गईं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







