
लाउडस्पीकर पर भूत-प्रेत की आवाजें! पड़ोसी को डराने चला था शख्स, खुद फंस गया
AajTak
चीन के ग्वांगझोउ में पड़ोसी से झगड़े के बाद एक शख्स ने बदला लेने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि लोग दहशत में आ गए. घंटों तक भूतों की आवाजें बजाकर उसने माहौल डरावना बना दिया, लेकिन मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
पड़ोसियों के बीच झगड़े आम होते हैं, लेकिन कभी-कभी ये झगड़े अजीब और डरावने मोड़ ले लेते हैं. चीन के ग्वांगझोउ शहर से सामने आया मामला इसका ताजा उदाहरण है, जहां बदला लेने का तरीका पूरे इलाके के लिए सिरदर्द बन गया.
दरअसल, लू और उसके रूममेट ली का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया. गुस्से में आकर दोनों ने बदला लेने का अनोखा प्लान बनाया. साउथ मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने घर की दीवार के पास लाउडस्पीकर लगा दिया और उसमें रोजाना घंटों तक भूतों की डरावनी कहानियां, चीखें और अजीब आवाजें बजाने लगे.
ये आवाजें सुबह 8:45 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलती थीं, फिर थोड़े ब्रेक के बाद शाम 3:30 बजे से रात 10 बजे तक दोबारा शुरू हो जाती थीं. यानी कुल मिलाकर 10 घंटे से ज्यादा तक डर का माहौल बना रहता था.
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि उन्होंने आवाज को कानूनी सीमा यानी 60 डेसिबल से थोड़ा कम रखा, ताकि प्रशासन उन पर कोई कार्रवाई न कर सके।,लेकिन इसका असर सिर्फ उनके टारगेट पड़ोसी पर नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले पर पड़ा.
पढ़ाई पर पड़ा असर, लोग हुए परेशान
पड़ोस में रहने वाले एक शख्स का बच्चा परीक्षा की तैयारी कर रहा था. लगातार डरावनी आवाजों की वजह से उसका ध्यान भटक गया और पढ़ाई प्रभावित हो गई. धीरे-धीरे बाकी लोग भी परेशान होने लगे.आखिरकार एक पड़ोसी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामला सीधे अदालत पहुंच गया.

Aaj 4 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 4 अप्रैल 2026, दिन- शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि सुबह 10.08 बजे तक फिर तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र रात 21.35 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.59 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.50 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.











