
लाइव TV पर सूर्य ग्रहण देख रहे थे लोग, तभी चल गया अश्लील वीडियो
AajTak
बीते मंगलवार को जब लोग उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में पूर्ण सर्यग्रहण देखने के लिए टीवी पर नजरें गड़ाए थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए. चैनल ने कुछ आपत्तिजनक चीज प्रकाशित कर दी थी.
पूर्ण सूर्य ग्रहण के कारण सोमवार को उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में थोड़ी देर के लिए अंधेरा छा गया था. दुनियाभर के मीडिया चैनल्स ने भी इस खगोलीय घटना का फुल कवरेज किया. लेकिन इसी दौरान मैक्सिकन समाचार आउटलेट आरसीजी मीडिया ने जो गलती की उसे बड़ा ब्लंडर कहा जा सकता है.
दरअसल, जब लोग सूर्यग्रहण देखने के लिए टीवी पर नजरें गड़ाए बैठे थे तभी चैनल ने अचानक एक आदमी का प्राइवेट पार्ट प्रकाशित कर दिया. पहले तो समझ नहीं आया कि ये सब किसने और क्यों किया लेकिन कवरेज का एक वीडियो वायरल होने के बाद समाचार आउटलेट को ऑनलाइन काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
आरसीजी मीडिया के 24/7 समाचार कार्यक्रम में तीन एंकर, आम दर्शकों की ओर से शेयर किए गए सूर्यग्रहण के कई फुटेज दिखा रहा था, तभी अचानक ये अभद्र वीडियो चल पड़ा. स्थानीय ला वैनगार्डिया अखबार के अनुसार, यह शरारत लैटिन अमेरिका में काफी बार होती है. क्लिप प्रसारित होने पर दो महिला एंकरों में से एक को टेंशन में घबराते हुए देखा सकता है, जबकि उनका पुरुष कलीग न्यूज बोलता जाता है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुरुष एंकर ने बताया कि क्लिप दर्शकों द्वारा शेयर की गई थीं. उन्होंने कहा कि कई बार लोगों के एक्सपीरिएंस को शेयर करना हमारे लिए शर्मनाक स्थिति पैदा कर देता है.
इस बीच'रिवॉल्वर' नाम वाले एक ट्विटर यूजर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। रेवॉल्वर ने लिखा,'सॉल्टिलो के मेरे सभी लोगों को नमस्कार, जिन्हें टेलीविजन पर मेरा प्राइवेट पार्ट देखना पड़ा क्योंकि @rcg_media , आम लोगों की ओर से भेजे गए ग्रहण के वीडियो को ठीक से रिव्यू नहीं करता. उसने आगे लिखा, 'मैं उनसे प्यार करता हूं.' लोग इस वीडियो को लेकर चैनल को खूब भला बुरा सुना रहे है. लोग सीधे कह रहे हैं कि अगर से वीडियो किसी दर्शक ने भी भेजा है तो रिव्यू करने के चलते सारी गलती चैनल की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










