
लाइव शो के दौरान मोनाली ठाकुर को सांस लेने में हुई दिक्कत, रोकी परफॉर्मेंस, फैंस से मांगी माफी
AajTak
मोनाली ठाकुर ने बीमार होने की वजह से अपना शो रद्द किया. बीच शो के दौरान उनकी सांस फूलने लगी थी. सिंगर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो गाना गाते हुए वो अचानक से रुक जाती हैं. वो अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहती हैं वो बीमार हैं.
मशहूर प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. जिसके बाद मोनाली ने शो छोड़ा और तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वो दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं.
मोनाली की बिगड़ी तबीयत
पहले मोनाली को दिनहाटा के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था. फिर उन्हें कूचबिहार शहर के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. कुछ समय बाद जब मोनाली को ठीक महसूस हुआ तब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं. जानकारी के मुताबिक, दिनहाटा फेस्टिवल पश्चिम बंगाल के इसी शहर में हो रहा है. मंगलवार की रात फेस्टिवल की सबसे बड़ी हाईलाइट मोनाली थीं. उनके इतंजार में कूचबिहार और दिनहाटा के फैंस शाम से खड़े थे.
फेसबुक पर मोनाली का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो गाते-गाते बेहोशी की हालत में दिख रही हैं. गाना गाते हुए वो अचानक से रुक जाती हैं. वो अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहती हैं वो बीमार हैं. इसलिए आगे परफॉर्म नहीं कर पाएंगी. शो रद्द होने की कगार पर है.
मोनाली की बहन ने क्या कहा?
उनकी बहन मेहुल ठाकुर ने मीडिया को बताया कि मोनाली बीमारी के बावजूद परफॉर्म करने आई थीं. महीनों से वो अलग-अलग राज्यों में शोज कर रही हैं. इस वजह से वो बीमार पड़ गई थीं. मंगलवार को वो छोटे प्लेन से कूचबिहार गई थीं. तभी उन्होंने अनकंफर्टेबल फील करना शरू कर दिया था. क्योंकि प्लेन के अंदर एयर प्रेशर को कंट्रोल करने वाले उपकरण नहीं थे. उनका माइग्रेन शुरू हो गया था. जैसे तैसे वो डेस्टिनेशन पर पहुंचीं, लेकिन परफॉर्म करने से पहले बीमार पड़ गई थीं. इसलिए वो स्टेज से उतरीं. मेहुल ने बताया कि मोनाली मुंबई लौट रही हैं. वो कुछ दिनों के लिए रेस्ट करेंगी.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












