
लाइफ की सभी समस्याएं हो जाएंगी खत्म, बस अपना लें 8+8+8 रूल, क्या है ये?
AajTak
हर किसी के जीवन में समस्याएं होती हैं, कुछ उनमें फंसकर रह जाते हैं, तो कुछ पार पा जाते हैं. जो इसमें उलझकर रह जाते हैं, उनके लिए 8+8+8 का नियम बेहद काम आने वाला है.
जिंदगी है, तो परेशानी होगी हीं. इसमें कोई संदेह नहीं. लेकिन यहां जरूरी बात ये है कि आप परेशानी में उलझे रहने के बजाय उससे बाहर निकलना सीख जाएं. हर किसी के जीवन में महज 24 घंटे होते हैं, कुछ लोग इसे अच्छी तरह इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बर्बाद कर देते हैं. ऐसे में अगर जिंदगी में बैलेंस बना लिया जाए, तो सब कुछ ठीक रहता है. लेकिन ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए 8+8+8 का नियम काम आता है.
इस नियम को अपनाने से जिंदगी की तमाम परेशानियां खत्म की जा सकती हैं. संतुलन बनाना आसान होता है. इसका एक उदाहरण हम ऐसे देख सकते हैं- मान लीजिए अगर आप परिवार को समय नहीं देते. तो इससे रिश्तों में दूरियां आना शुरू हो जाएंगी. हो सकता है गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड ही छोड़कर चला जाए. लेकिन अगर नौकरी पर ध्यान नहीं दिया, करियर का बंटाधार हो जाएगा. ऐसे में हर तरफ बैलेंस कैसे बना सकते हैं? इसी तरह के सवालों को 8+8+8 का नियम सुलझा सकता है. इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी.
8+8+8 का नियम क्या होता है?
आपके पास 24 घंटे हैं, तो आपको इन्हीं घंटों को बराबर तरीके से बांटना है, यानि डिवाइड करना है. 8+8+8 .
8- ये पूरा वक्त अपने काम को दें. सिर्फ काम करें. इसके लिए आप टू डू लिस्ट भी रख सकते हैं. फालतू काम या अधिक वक्त लेने वाले काम किसी और को दें. आप चाहें, तो काम के हिसाब से इस 8 घंटे को भी बांट सकते हैं.
8- आपको पूरी 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. अगर नींद पूरी नहीं होगी तो थकान होगी. ऐसे में अच्छी नींद आना जरूरी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










