
लव यू अब्बू... बर्थडे पर बेटी ने दिया ऐसा सरप्राइज, इमोशनल हुए पिता, दिल जीत लेगा ये VIDEO
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो में एक बेटी अपने पिता को उनके जन्मदिन पर नई कार देकर सरप्राइज देते हुए दिख रही है. बेटी वीडियो में बताती है कि उसके पिता हमेशा अपने लिए एक कार चाहते थे, और परिवार के पास वर्तमान में नैनो है. इसलिए बर्थडे पर सरप्राइज के तौर पर नई कार गिफ्ट की.
माता-पिता के चेहरे पर खुशी देखना हर संतान की चाहत होती है. एक बेटी ने भी कुछ ऐसा ही किया. उसने सरप्राइज गिफ्ट देकर अपने पिता को चौंका दिया. गिफ्ट एक चमचमाती कार थी, जिसे देखते ही पिता खुशी से झूम उठे. खुद बेटी ने इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो के आखिर में पिता और बेटी गले मिलते हुए दिखते हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिदा थराना (Rida Tharana) नाम की एक वीडियो क्रिएटर ने शेयर किया है. रिदा बताती हैं कि उनके पिता ने 10 साल पहले एक नैनो कार खरीदी थी. काफी समय से उनके मन में नई कार लेने की ख्वाहिश थी. इसलिए, 4 जनवरी को उनके जन्मदिन पर इस ख्वाहिश को पूरी किया और उन्हें एक नई कार गिफ्ट की.
वह बताती हैं कि उन्होंने कार खरीदने से पहले रिसर्च के लिए लगभग सौ YouTube वीडियो देखे थे. रिदा के वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज और 80,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर रिदा को 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
रिदा थराना ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे अब्बू. मैं आपको बहुत प्यार करती हूं. मुझे पता है कि यह हम दोनों के लिए एक दूसरे को समझने की एक यात्रा रही है लेकिन आप पहले व्यक्ति हैं जिनसे मुझे प्यार हुआ है और यह हमेशा वैसा ही रहेगा. अपनी लड़कियों पर विश्वास करने और सामाजिक मानदंडों को तोड़ने के लिए धन्यवाद.
रिदा ने आगे लिखा कि मां हमारे साथ नहीं आना चाहती थी लेकिन उन्होंने दादाजी को भेज दिया. उन्होंने जश्न मनाने के लिए लाजवाब बिरयानी बनाई. सभी को धन्यवाद. यह आप लोगों के बिना संभव नहीं होता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










