
लद्दाख: बंकर तोड़े, खाली किए पोस्ट, आखिरकार गोगरा हॉटस्प्रिंग में स्टैंडऑफ प्वाइंट से पीछे हटी भारत-चीन की सेना
AajTak
भारतीय और चीनी सेनाओं ने 8 सितंबर को घोषणा की थी कि उन्होंने गतिरोध वाले पॉइंट (PP-15) से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों सेनाओं ने ये भी बताया था कि जुलाई में हाईलेवल की सैन्य वार्ता के 16वें राउंड में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट को लेकर रणनीति तय की गई थी.
आखिरकार भारत और चीन की सेनाओं के बीच दो साल से चल रहा गतिरोध अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. सोमवार को पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स एरिया में पेट्रोलिंग पॉइंट 15 (PP-15) से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं. यहां पांच दिन तक डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया चली. आखिरी दिन अस्थायी बुनियादी स्ट्रक्चर (बंकर) को भी ध्वस्त कर दिया गया है. दोनों देशों की सेनाएं योजना के अनुसार वापस भेजी गई हैं. इतना ही नहीं, इस पूरी प्रोसेस का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है. इलाके की पूरी जमीन समतल कर दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, डिसइंगेजमेंट और वेरिफिकेशन प्रोसेस के बारे में ग्राउंड कमांडर्स से पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि दोनों पक्ष पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 (पीपी-15) से अलग हो गए हैं, लेकिन डेमचोक (Demchok) और देपसांग (Depsang) इलाके में गतिरोध को समाप्त करने में अभी तक कोई प्रोगेस नहीं हुई है.
8 सितंबर से शुरू हुई थी पीछे हटने की प्रक्रिया
बता दें कि भारतीय और चीनी सेनाओं ने 8 सितंबर को घोषणा की थी कि उन्होंने गतिरोध वाले पॉइंट (PP-15) से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों सेनाओं ने ये भी बताया था कि जुलाई में हाईलेवल की सैन्य वार्ता के 16वें राउंड में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट को लेकर रणनीति तय की गई थी. 9 सितंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया था कि पीपी-15 में डिसइंगेजमेंट की प्रोसेस सोमवार तक पूरी कर ली जाएगी.
अस्थाई ढांचे को हटाने पर भी बनी थी सहमति
उन्होंने बताया था कि समझौते के अनुसार, इस इलाके में डिसइंगेजमेंट प्रोसेस 8 सितंबर को सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और 12 सितंबर तक पूरी हो जाएगी. दोनों पक्ष चरणबद्ध, कोऑर्डिनेटेड और वेरिफिकेशन के साथ इस क्षेत्र में पीछे हटने पर राजी हुए हैं. बागची ने बताया था कि 'ये तय किया गया है कि दोनों देश यहां बनाए गए सभी अस्थायी स्ट्रक्चर (बंकर) और अन्य संबद्ध बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करेंगे और पारस्परिक रूप से इसका वेरिफिकेशन भी किया जाएगा. इलाके में लैंडफॉर्म्स (भू-आकृति) को दोनों पक्षों द्वारा पूर्व-स्टैंड-ऑफ अवधि में बहाल किया जाएगा.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







