
लता मंगेशकर ने मशहूर गायक पंडित राजन मिश्र के निधन पर जताया दुख, कोरोना ने ली जान
AajTak
लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर ने जब इस बारे में सुना तो वे मायूस हो गईं. अपने ये दुख लता ने फैंस संग भी शेयर किया है और मशहूर सिंगर को ट्रिब्यूट दिया है.
बनारस घराने की मशहूर मिश्र बंधुओं की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई. रविवार को मिश्र बंधुओं में से बड़े भाई पंडित राजन मिश्र का कोरोना के कारण निधन हो गया. इस खबर से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी. लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर ने जब इस बारे में सुना तो वे मायूस हो गईं. अपना ये दुख लता ने फैंस संग भी शेयर किया है और मशहूर सिंगर को ट्रिब्यूट दिया है. Mujhe abhi pata chala ki bahut guni shastriya gayak Padma Bhushan Sangeet Natak Akademi puraskar se sammanit Pandit Rajan Mishra ji Ka nidhan hua hai. Ye sunke mujhe bahut dukh hua. Ishwar unki aatma ko shanti pradan kare. Meri samvedanaayein unke pariwar ke saath hai. लंता मंगेशकर ने ट्विटर पर ये दुखद खबर शेयर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी शास्त्रीय गायक पद्म भूषण, संगीत नाटक अकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके पंडित राजन मिश्रा जी का निधन हो गया है. ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. इश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










