
लड़ाकों का मॉस्को कूच... सड़कों पर टैंक, जानें रूस में एक्शन में क्यों आए पुतिन
AajTak
यूक्रेन से जंग के बाद व्लादीमिर पुतिन की सत्ता की चूले हिल गई है. निजी आर्मी वैगनर को पुतिन ने जन्म दिया उसके लड़ाके आज मास्को की तरफ बढ़ रहे है. रोस्तोव शहर पर वैगनर का कब्जा हो चुका है. कई और शहर निशाने पर हैं. पुतिन के दफ्तर की सुरक्षा कड़ी की गई है. रूसी संसद की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. पुतिन ने मॉस्को में टैंक तैनात कर दिए हैं. थोड़ी देर पहले पुतिन ने वैगनर को सीधी धमकी देते हुए कहा कि रुस जवाब देगा और हम कठोर से कठोर कारावाई करेंगे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











