
लड़खड़ाकर गिरा नशे में धुत एएसआई, लोगों से बोला- एक आधा पैग लगाया है ज्यादा नहीं पी
AajTak
जालंधर के बस स्टैंड पर शराब के नशे में धुत एएसआई का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एएसआई ने फुटपाथ पर बैठकर बस का इंतजार किया. इसके बाद चलते हुए लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया. लोगों के सवाल पर कहा कि एक आधा पैग लगाया है, ज्यादा नहीं पी. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
पंजाब के जालंधर शहर के बस स्टैंड पर नजारा काफी सनसनीखेज रहा. वहां मौजूद लोग तब चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि पुलिस उप-निरीक्षक (ASI) शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए बस स्टैंड पर घूम रहे थे, फिर जमीन पर गिर गए. इस घटना का वीडियो लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
स्थानीय लोगों ने जब एएसआई से सवाल किया कि वह नशे में क्यों हैं, तो उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया कि एक आधा पैग लगाया है, ज्यादा नहीं पी. वीडियो में देखा जा सकता है कि एएसआई करीब 20 मिनट तक बस स्टैंड के पार्किंग एरिया में फुटपाथ पर बैठकर बस का इंतजार करते रहे. जब किसी ने उन्हें बताया कि बस लेट है, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी.
नशे में धुत एएसआई की पहचान पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह कपूरथला जाने के लिए बस स्टैंड आए. लेकिन अधिक शराब पीने के कारण पार्किंग एरिया में ही बैठ गए और कुछ समय बाद वहीं लेट गए.
यह भी पढ़ें: इश्कबाजी पड़ी महंगी! शराब के नशे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे सिपाही को परिजनों ने जमकर कूटा, एसपी ने लिया एक्शन
इस घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी हालत देखकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे एएसआई की शर्मनाक स्थिति सामने आई. वीडियो में उनका असंयम और नशे में लड़खड़ाना साफ देखा जा सकता है.
लोगों का कहना है कि यदि कोई पुलिसकर्मी इस तरह की स्थिति में पाया जाए, तो इससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा प्रभावित होता है. वायरल वीडियो ने इस मामले को मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना दिया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






