
लड़की हफ्ते में सिर्फ 20 घंटे करती है काम, महीने की कमाई 8 लाख!
AajTak
एक लड़की का कहना है कि वह वीडियो बनाती है और हफ्ते में सिर्फ 20 घंटे काम करती है. इस काम के बदले वह महीने के 8 लाख रुपए कमा लेती हैं. लड़की ने बताया कि उन्होंने यह काम पार्ट-टाइम के तौर पर शुरू किया था. लेकिन बाद में फुलटाइम करने के लिए उन्होंने कॉलेज भी छोड़ दिया.
एक लड़की ने सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लिया. अब वह वीडियो बनाकर हर महीने लाखों रुपये की कमाई करती हैं. लड़की ने बताया है कि वह हफ्ते में 20 घंटे वीडियो कंटेंट पर काम करके महीने के करीब 8 लाख रुपए कमा लेती हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का नाम मैडी कोलमैन है. वह अमेरिका के जॉर्जिया की रहनेवाली हैं. उन्होंने बताया- कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोडक्ट से जुड़े वीडियोज बनाने के लिए ब्रांड्स पैसे देते हैं, ताकि इन वीडियोज को ब्रांड्स अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए शेयर सके या फिर विज्ञापन में उसका इस्तेमाल कर सकें.
मैडी ने आगे बताया- यह इंफ्लूएंसिंग से अलग है क्योंकि यहां ब्रांड्स आपके इंफ्लूएंस के लिए आपको पैसे नहीं दे रहे हैं. ब्रांड्स को बस आपके स्किल्स की जरूरत है जो कि एक अच्छी बात है. क्योंकि आपको इस फिल्ड में स्टार्ट के लिए फॉलोअर्स की जरूरत नहीं है.
मैडी ने बताया कि उन्होंने कंटेंट क्रिएटर का काम 8 महीने पहले शुरू किया था. उन्होंने कंटेंट क्रिएशन को लेकर कुछ समय पढ़ाई भी की और फिर वीडियो कंटेंट का पोर्टफोलियो बना लेने की वजह से उनको काम शुरू करने में मदद मिली. मैडी ने इसके बाद चार्ज स्ट्रक्चर बनाया और ट्विटर और टिकटॉक पर खुद की मार्केटिंग करना शुरू कर दिया.
3 हफ्ते बाद ही मैडी को उनका पहला क्लाइंट मिल गया और वह वहां से आगे बढ़ती गईं. दरअसल, टिकटॉक पर लोग मैडी से उनके काम के बारे में जानना चाहते थे, जिसके बाद मैडी ने एक वीडियो शेयर किया. मैडी ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने एक्सपीरियंस और पोर्टफोलियो बनाने के लिए कम-बजट में और फ्री कोलैबोरेशन पर भी काम किया.
मैडी ने दावा किया है कि फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन का काम करके उन्होंने पहले महीने में करीब 4 लाख रुपए कमाए थे. मैडी ने बताया कि काम शुरू करने के कुछ ही महीनों बाद वह और उनके पार्टनर ने कॉलेज छोड़ दिया और वह इस काम को फुल-टाइम करने लगे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










