
लड़की ने शादीशुदा सहेली के प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट? पुलिस ने बताई सच्चाई
AajTak
कानपुर में महिला द्वारा युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने की खबर पर पुलिस ने खुद सफाई दी है. पुलिस के मुताबिक, युवक को लेकर जो भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वो गलत है. मामला पड़ोसी से मारपीट को लेकर था. लेकिन सोशल मीडिया पर उसे गलत तरीके से दिखाया गया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. वायरल खबर के मुताबिक, चौबेपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक का शादीशुदा महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. वह देर रात जब शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो वहां उसकी सहेली भी थी. युवक ने वहां प्रेमिका से फिजिकल रिलेशन बनाए. यह देख प्रेमिका की सहेली भी युवक से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगी.
युवक ने जब इसके लिए मना किया तो प्रेमिका की सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. खून से लथपथ हालत में युवक अपने घर पहुंचा. वहां उसकी पत्नी ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो तुरंत पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई. यह खबर जब वायरल हुई तो पुलिस ने खुद सामने आकर इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह महज अफवाह है. जो खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वह फर्जी है. मामला कुछ और ही है.
बिल्हौर के एसीपी वाईपी सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार (काल्पनिक नाम) का पड़ोस में रहने वाले मुकेश सिंह (काल्पनिक नाम) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची. इस दौरान धर्मेंद्र कुमार के प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई. घायल हालत में उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
मामले में किसी भी महिला का नाम नहीं है. घायल युवक ने खुद मुकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल इस मामले की तो जांच चल ही रही है. लेकिन यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहां से महिला द्वारा धर्मेंद्र के प्राइवेट पार्ट पर हमले की खबर वायरल हुई है.
उधर जब मीडिया ने इस बारे में घायल धर्मेंद्र कुमार से बात करने की कोशिश की तो उसने साफ इनकार कर दिया. उसका कहना है कि बेवजह उसे बदनाम कर दिया गया है. न तो उसका किसी शादीशुदा महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और न ही वो किसी महिला के पास गया. तोड़ मरोड़ कर उसकी खबर को गलत तरीके से पेश किया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








