
लड़की ने ब्रेकअप के बाद भी नहीं छोड़ा एक्स-बॉयफ्रेंड का 'पीछा', प्लान पर छिड़ी बहस!
AajTak
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रिया रसेट ने 1000 डॉलर का एक प्लान बनाया. जिससे कि ब्रेकअप के बाद भी एक्स-बॉयफ्रेंड को लगातार उनकी ही फोटो दिखती रहे. एंड्रिया के इस प्लान की वजह से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
ब्रेकअप के बाद अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की नजर में बने रहने के लिए एक सोशल मीडिया स्टार ने अजीबोगरीब तरीका अपनाया. उसने इसके लिए 1000 डॉलर (76 हजार रुपए) खर्च कर दिए. जिसके बाद लड़की के प्लान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
असल में कई बार ब्रेकअप के बाद लड़के या लड़कियां सोशल मीडिया पर ग्लैमरस फोटो पोस्ट करती दिखती हैं. ताकि वो अपने एक्स को टीज कर सकें. और दिखा सकें कि एक्स क्या मिस कर रहा या कर रही है. लेकिन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एंड्रिया रसेट ने इससे भी आगे बढ़कर एक तरीका ढूंढ निकाला.
एंड्रिया ने एक टिकटॉक वीडियो में बताया कि एक्स का अटेंशन पाने के लिए उसने क्या किया? बाद में वो वीडियो वायरल हो गया. जिससे टिकटॉक पर उनके 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए.
एंड्रिया ने बताया- मैंने एक सेल्फी ली और उसे इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर दिया. इस सेल्फी के प्रमोशन के लिए मैंने उस इलाके को टारगेट किया जहां मेरा एक्स रहता है. ताकि उसके फीड में लगातार मेरी फोटो दिखती रहे. इसके लिए मुझे 1000 डॉलर (76 हजार रुपए) खर्च करने पड़े.
एंड्रिया के इंस्टाग्राम ऐड के आइडिया को उनके फैंस 'पावर मूव' बता रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- काश मेरे आखिरी रिलेशनशिप के बाद मेरे मन में भी ये आईडिया आया होता. दूसरे यूजर ने लिखा- आइकॉनिक अंदाज!

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











