
लड़की ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक देखकर यूजर्स हुए हैरान
AajTak
एक लड़की ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी एक वीडियो में शेयर की है. उन्होंने पहले और अब की फोटोज और वीडियो क्लिप्स शेयर किए हैं और खुद में हुए बदलाव के बारे में बताया है. उनका वीडियो वायरल हो गया है.
Beauty transformation: एक लड़की को लगता था कि वह 'बदसूरत और काली' है, लेकिन अब उसने खुद को इतना ट्रांसफॉर्म कर लिया है कि लोग भी उसके बदले रूप को देखकर हैरान हो जा रहे हैं. लड़की ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया, जिसमें अपने ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी बताई है. उन्होंने यह भी कहा- 'मैं Ugly Girl बनकर थक गई थी और इसके बाद बदला लेने का फैसला लिया.'
लड़की का नाम मैडी (Madie) है. टिकटॉक पर उन्हें 51 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वह अक्सर टिकटॉक पर अपने सुपर स्टाइलिश और ग्लैमरस वीडियो क्लिप शेयर करती रहती हैं.
मैडी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपने लुक्स को लेकर हमेशा से इतनी कॉन्फिडेंट नहीं थीं. वीडियो में उन्होंने लिखा है कि 'बदसूरत ब्लैक गर्ल' होने के नाते पांच स्टेज से होकर उन्हें गुजरना पड़ा. वे हैं- इनकार, क्रोध, सौदेबाजी, अवसाद और स्वीकृति. लेकिन इन सभी बातों को मैडी ने एक शब्द से जबाव दिया, ये शब्द था 'बदला'.
मैडी ने इन शब्दों के हिसाब से ही अपने कई फोटो वीडियो क्लिप में ऐड किए. दरअसल, मैडी ने जिस तरह से अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया है, उनके फैन्स उन्हें शानदार बता रहे हैं.
उन्होंने वीडियो में अपनी पुरानी फोटो भी शेयर की है. मैडी के वीडियो को देख काफी यूजर्स उनके फैन बन गए. एक यूजर ने लिखा- आप स्टनिंग लग रही हैं, ओह माय गॉड! एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप हमेशा से ही सुंदर थीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










