
लड़की ने किया खुलेआम प्रपोज तो जोरों से हंसने लगा ब्वायफ्रेंड? वजह जानकर रह गई हैरान, VIDEO
AajTak
हाल में सोशल मीडिया पर एक प्रेमी जोड़े का प्यारा सा वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक लड़की डिज्नी लैंड में अपने ब्वायफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रही है. लेकिन इसपर लड़का जोर- जोर से हंसने लगता है. इसके बाद जो होता है वह हैरान कर देता है.
हर कोई अपने पार्टनर को दुनिया की खूबसूरत जगह पर ले जाकर प्रपोज करना चाहता है. लेकिन कैसा हो कि आप अपने ब्वायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर रहे हों और वह जोर- जोर से हंसने लगे. हो सकता है आपको थोड़ा बुरा लग जाए कि शायद वह आपके जज्बातों का मजाक उड़ा रहा है. हाल में एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ लेकिन ये जो भी था वह बहुत प्यारा था.
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को खूब पसंद आया. मैजिकल न्यूज नाम के इंस्टाग्राम पेश पर शेयर किए गए इस वीडियो में डिज्नी लैंड में खड़ा एक कपल पहले किस करता है और फिर लड़की लड़के को प्रपोज करने के लिए एक अंगूठी लेकर घुटनों पर बैठ जाती है. लेकिन यहां अजीब बात ये है कि लड़की के ऐसा करते देख लड़का जोर- जोर से हंसने लगता है. लड़की कंफ्यूज हो जाती है कि वह किसी से इस सरप्राइज का पूरा वीडिया बनवा रही है और उसका ब्वायफ्रेंड बिना बात अजीब तरह स हंसे जा रहा है.
फिर जरा देर में समझ आता कि आखिर वह ऐसा अजीब बर्ताव क्यों कर रहा है. सामने आया इसका कारण इतना प्यारा है कि लड़की ने सोचा भी नहीं था. दरअसल, लड़का भी अपनी जेब से अंगूठी निकालकर घुटनों पर बैठ जाता है और लड़की से प्यार का इजहार करते है.
कमाल की बात है कि डिज्नी लैंड पहुंचकर दोनों के मन में एक ही प्लान था. वह था एक दूसरे को सरप्राइज करना. जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस कपल को लेकर खूब प्यारी बातें लिखने लगे. किसी ने कमेंट में लिखा- मोहब्बत दो तरफा हो तो इससे ज्यादा क्या ही चाहिए. वहीं एक अन्य ने लिखा- काश मुझे भी कोई इतना प्यार करने वाला मिलता. एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं एक दूजे के वास्ते बने लोग. बता दें कि ऐसा ही कुछ समय पहले देखने को मिला था जब इंग्लैंड के एक कपल ने एक साथ एक दूसरे को प्रपोज किया था. ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










