
लड़की ने एक वीक में कमाए 155 करोड़, घर बैठे 3 सेकंड में करती है ये काम, VIDEO
AajTak
इस लड़की का दावा है कि उसने प्रोडक्टस के सोशल मीडिया प्रमोशन की मदद से एक सप्ताह में $18.7 मिलियन (155 करोड़ रुपये) कमाए हैं. उससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि उसने कम से कम करके ये पैसे कमाए हैं.
दुनिया में हर कोई कम से कम काम या बिना काम के पैसे कमाने की इच्छा रखता है. अधिकतर लोग मेहनत करके पैसे कमाते हैं लेकिन कई लोग दिमाग चलाकर बेहद कम काम करके ज्यादा पैसे कमा लेने की स्किल रखते हैं. इसी को लेकर इन दिनों एक चीनी लड़की चर्चा में है.
लड़की का दावा है कि उसने प्रोडक्टस के सोशल मीडिया प्रमोशन की मदद से एक सप्ताह में $18.7 मिलियन (155 करोड़ रुपये) कमाए हैं. उससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि उसने हर प्रोडक्ट के प्रमोशन में केवल तीन सेकंड का समय दिया है. ऐसे ही एक प्रमोशन वीडियो में वह मोतियों से सजी एक काली ड्रेस पहने हुए दिखाई देती है. वह कपड़ों से लेकर हेयर ड्रायर और हैंगर तक एक -एक प्रोडक्ट दिखाती जा रही है और डब्बों को आगे बढ़ाती जा रही है.
यहां अजीब बात ये है कि पूरे वीडियो में महिला एक्प्रेशनलेस है यानी न वो मुस्कुरा रही है और न ही कोई और भाव दिखा रही है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "चीनी लाइव स्ट्रीमर जो हर प्रोडक्ट को प्रमोट करने में केवल 3 सेकंड देती है, उसने 7 दिनों में 18.7 मिलियन डॉलर कमाए हैं." सामान का प्रमोशन करती इस महिला का एक वीडियो ट्विटर पर 21.8 मिलियन बार देखा गया. उसने बेहद कम समय में स्कर्ट, हैंगर, स्वेटशर्ट, हेयर ड्रायर, टैंक टॉप और अंडरगारमेंट्स सहित लगभग 10 आइटम का प्रमोशन किया.
वहीं इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों को कमेंट्स मिक्स्ड हैं. एक यूजर ने लिखा- चीनी जानते हैं कि इस टिकटॉक पीढ़ी के इंसानों का ध्यान सुनहरी मछली की तरह है, इसलिए 3 सेकंड ही काफी हैं. एक अन्य ने लिखा- महिला के टैलेंट को मानना पड़ेगा. झेंग जियांग जियांग के रूप में पहचानी जाने वाली ये महिला एक डॉयिन लाइव स्ट्रीमर है जो अपने कम मेहनत से प्रमोशन के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन झेंग चुटकियों में लाखों कमाती है. उसकी तीन-सेकंड की प्रमोशन स्ट्रेटजी उसे बाकियों से अलग करती है, अपसेलिंग या आगे के विवरण से बचती है. झेंग जियांग जियांग 2017 से लाइव-स्ट्रीमिंग व्यवसाय में एक्टिव हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









