
लड़की के सिर में धंसी थीं 77 सुइयां, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकालीं... तांत्रिक ने इलाज के नाम पर किया था काला जादू
AajTak
ओडिशा (Odisha) में इलाज के नाम पर एक तांत्रिक ने 19 साल की लड़की पर काला जादू किया था. इसके बाद जब लड़की को सिर दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल में सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें पता चला कि लड़की के सिर में सुइयां धंसी हैं. अब तक डॉक्टरों (Doctors) ने सर्जरी कर लड़की के सिर से 77 सुइयां निकाली हैं.
ओडिशा (Odisha) के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) के डॉक्टरों ने जादू-टोने की शिकार एक लड़की के सिर से 70 सुइयां निकालीं. इसके एक दिन बाद न्यूरोसर्जन (Neurosurgeon) की टीम ने फॉलो-अप सर्जरी की, जिसमें फिर से सात और सुइयां निकलीं.
इंस्टीट्यूट के निदेशक भाभग्रही रथ ने कहा कि अब तक दो सर्जरी में लड़की के सिर से 77 सुइयां निकाली जा चुकी हैं. गनीमत रही कि सुइयों की वजह से सिर की हड्डी में कोई चोट नहीं आई, लेकिन उसके सिर में जख्म हैं. उन्होंने कहा कि पेशेंट का ट्रीटमेंट चल रहा है.
उन्होंने कहा कि अन्य समस्याओं के लिए जांच की जाएगी, जिसके लिए वह तांत्रिक के पास गई थी. उन्होंने कहा कि यह मानना जल्दबाजी होगी कि उसे किसी तरह की कोई साइकोलॉजिकल इश्यू था. फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है.
दर्द और इन्फेक्शन फैलने का खतरा था, जिसकी वजह से लड़की को बोलनगीर से VIMSAR रेफर किया गया था, अब वह खतरे से बाहर है, लेकिन ऑपरेशन के बाद लगभग एक सप्ताह तक उसे अस्पताल में रहना होगा.
यह भी पढ़ें: ना तंत्र मंत्र, ना रंजिश, ये थी साजिश... हैरान कर देगी ट्रिपल मर्डर और आग लगने की ये खौफनाक कहानी
गुरुवार को बोलनगीर में सिंधीकेला पुलिस सीमा के तहत इचगांव की रहने वाली 19 साल की लड़की से सिर में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उसे भीमा भोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. वहां जब सीटी स्कैन किया गया तो उसके सिर में उसके सिर में कई सुइयां धंसी पाई गईं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








