
लड़की की जलकर मौत, कुछ दूर पर फंदे से लटका मिला युवक, तार जोड़ने में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली के रंहोला इलाके में मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई, जबकि थोड़ी दूरी पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला. दोनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि किशोरी ने परिजनों से विवाद के बाद खुद को आग लगा ली थी.
दिल्ली के बाहरी इलाके रंहोला में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी. एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई, जबकि कुछ दूरी पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस को शक है कि युवक ने आत्महत्या की है. दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, किशोरी के परिवार में मंगलवार दोपहर झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद लड़की ने गुस्से में आकर खुद को आग लगा ली. परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. उसी समय, उसके घर से कुछ गलियों की दूरी पर एक युवक का शव उसके मकान में फंदे से लटका मिला. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
जांच के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने यह अटकल लगाई कि लड़की और युवक एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह के संबंध की बात सत्य नहीं है और जांच में फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'लड़की ने परिवार के झगड़े के बाद आत्मदाह किया था. वहीं युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है.' क्राइम टीम ने दोनों घटनास्थलों की जांच की है और फॉरेंसिक सबूत जुटाए हैं. परिवार और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच जारी है. इन घटनाओं से इलाके में भय और चर्चा का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









