
'लड़कियों से तंग आ चुका था...' Auto Driver ने की खास अपील, सीट के सामने लिखीं ये बातें
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाया नाम की यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है. उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज मैंने ये ऑटो में देखा.' इस पोस्ट को 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में ऐसी बातें लिखीं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. एक पैसेंजर ने इसकी तस्वीर क्लिक की और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. ड्राइवर ने इन बातों के जरिए एक खास अपील की है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये अपील खासतौर पर लड़कियों के लिए की गई है. वो लड़कियों के 'भाया' कहने से तंग आ गया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाया नाम की यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है. उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज मैंने ये ऑटो में देखा.' इस पोस्ट को 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
ड्राइवर ने लोगों से अपील की है कि उसे 'भाया' कहकर संबोधित न किया जाए. इसके बजाय 'भाई, दादा, बॉस और ब्रदर कहा जाए.' उसने 'भाया' शब्द पर अधिक जोर दिया. लोग अक्सर भैया की जगह भाया जैसे शब्द का इस्तेमाल कर देते हैं. वहीं इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. पोस्ट को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भैया के कुछ स्टैंडर्ड हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'बॉस तो पर्सनल था.'
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'वह लड़कियों द्वारा उसे भाया कहे जाने से परेशान आ चुका था.' वहीं चौथा यूजर लिखता है, 'बॉस पर्सनल था.' ऐसा कहा जाता है कि ये ड्राइवर मुंबई या बेंगलुरु का हो सकता है, जो अक्सर ऑटो में इस तरह की बातें लिख देते हैं. इससे पहले भी एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में कुछ इसी तरह की बातें लिखी थीं. उसने लिखा था, 'जीपे उपलब्ध नहीं है. ATM से पैसे निकालने के लिए भी रुका नहीं जाएगा.'
पोस्ट में बताते हुए लड़की ने कहा कि उसने एक एप्लिकेशन से राइड बुक की थी और वो इस बात से अनजान थी कि ड्राइवर UPI से पेमेंट नहीं लेगा. उसने कहा कि पिकअप पॉइंट पर पहुंचने से पहले ड्राइवर ने उसे इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










