
लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते इस तरह के लड़के, तुरंत कर लें सुधार
AajTak
किसी भी लड़के से बात करते समय लड़कियां उनमें बहुत सी चीजें नोटिस करती हैं. ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की को अपना दिल दे बैठे हैं तो आपको इस बात का पता होना काफी जरूरी है कि लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं.
ये बात तो हर कोई जानता है कि विपरीत चीजें एक-दूसरे को आकर्षित करती हैं. पुरुषों और महिलाओं को एक-दूसरे में कई ऐसी चीजें हैं जो पसंद आती हैं जबकि कई ऐसी चीजें भी होती हैं जो बिल्कुल पसंद नहीं आती. हर किसी में अच्छाइयों के साथ ही कुछ कमियां भी होती है. वहीं, अगर महिलाओं की बात की जाए तो वह पुरुषों की हर चीज को काफी बारीकी से नोटिस करती हैं. ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की कुछ आदतें बिल्कुल नापसंद होती है. इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप किसी महिला को खुश करने के लिए अपने आप को पूरा का पूरा बदल लें. आपको बस इनमें कुछ सुधार करने की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप किसी महिला को पसंद करते हैं तो आपको पहले ही कुछ बातों को जान लेना चाहिए ताकि रिजेक्शन का सामना ना करना पड़े. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं को किस तरह के पुरुष बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










