
लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 हुई, Balika Vadhu की आनंदी ने सरकार को कहा शुक्रिया
AajTak
भारत सरकार ने समाज सुधार से जुड़ा बड़ा कदम उठाते हुए लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 कर दी है. इससे पहले शादी के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 18 थी. वहीं लड़के का शादी के लिये 21 साल का होना जरूरी था. नये विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद अब 21 साल से पहले किसी भी लड़की की शादी नहीं कराई जा सकेगी.
देश में बाल विवाह एक गंभीर समस्या बना हुआ है. गैरकानूनी होने के बावजूद हिंदुस्तान के कई हिस्सों में कम उम्र में बच्चों की शादी करा दी जाती है. बाल विवाह पर अब तक कई फिल्में और सीरियल भी बन चुके हैं. इनमें से एक पॉपुलर शो बालिका वधू भी है. 2008 में कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ने लोगों को समाज की कड़वी सच्चाई से रूबरू कराया था. सीरियल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसका दूसरा सीजन भी आ गया है. सीरियल की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हैं. आप सोच रहे होंगे कि अचानक हम बाल विवाह और बालिका वधू सीरियल की बात क्यों कर रहे हैं, तो चलिये अब आपको ऐसा करने की वजह भी बता देते हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












