
लड़कियों का दिल जीत लेते हैं ऐसे पुरुष, क्या आपमें हैं ये क्वालिटीज?
AajTak
लड़के अक्सर चाहते हैं कि वे जिस लड़की को पसंद करते हैं उसका दिल जीत पाएं लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता. इसका कारण है कि लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जिनमें कुछ कॉमन क्वालिटीज होती हैं. अगर आपमें भी वो क्वालिटीज होंगी तो आप भी उनका दिल जीत सकते हैं.
How to impress a girl: क्या आप भी किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं? हर लड़का चाहता है कि उसकी लाइफ में कोई ऐसी सम-वन-स्पेशल लड़की आए जिसे वह अपना दिल दे सके और फ्यूचर प्लान कर सके. इसके लिए लड़के अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने की काफी कोशिश करते हैं लेकिन कई बार बात नहीं बन पाती. कई लड़कों को लगता है कि लड़कियां सिर्फ लुक्स से इम्प्रेस होती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, हर लड़के में कुछ ऐसी क्वालिटीज होती हैं जो लड़कियों को काफी पसंद आती हैं. अधिकतर लड़कियों को जिम्मेदार, अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले, कॉन्फिडेंट, इंटेलिजेंट, मेच्योर और हंबल लड़के पसंद आते हैं. हालांकि ये क्वालिटीज हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो हर लड़कियों को लड़कों में पसंद आती हैं. तो आइए आज हम आपको उन क्वालिटीज के बारे में बताते हैं जो अगर आपमें होंगी तो लड़की आपसे इम्प्रेस हो सकती है.
1. सच बोलने वाले लड़के
कई लड़के बात-बात में लड़कियों से झूठ बोलने लगते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होता. मानकर चलिए अगर आपने किसी कारण से लड़की से झूठ बोला और उस बारे में लड़की को पता चल गया, तो हो सकता है लड़की आगे से आपकी बात पर विश्वास ही ना कर पाए. ऐसे में बात शुरू होने से पहले ही बिगड़ जाएगी इसलिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें.
2. रिस्पेक्ट देने वाले लड़के हर लड़की को किसी भी रिलेशन में लड़के से रिस्पेक्ट चाहिए होती है. अगर आप उन लड़कों में से हैं जो महिलाओं की रिस्पेक्ट करते हैं और हमेशा उनसे अच्छे से बात करते हैं तो आप लड़कियों की पहली पसंद हो सकते हैं.
3. लीडरशिप की क्वालिटी
रिसर्च बताती हैं कि ज्यादातर महिलाएं उन लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं जिनमें लीडरशिप की क्वालिटी होती है. दरअसल, लीडरशिप की क्वालिटी रखने वाले लड़कों का दृढ़ विश्वास मजबूत होता है और वह कुछ भी पाने और कर दिखाने की इच्छा रखते हैं इसलिए वह हर किसी को पसंद आ जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










