
लगातार दूसरे महीने दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2 रुपये लीटर दाम बढ़ाने का किया ऐलान
AajTak
Mother Dairy Hikes: मदर डेयरी ने एक बार फिर से दूध की कीमतों में इजाफा किया है. बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार से लागू हो जाएंगी. मदर डेयरी ने पिछले महीने भी दूध की कीमतों में इजाफा किया था.
आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम में बढ़ोतरी (Milk Price Hike) का ऐलान किया है. मंगलवार से मदर डेयरी का दूध दो रुपये महंगा हो जाएगा. मदर डेयरी ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
मदर डेयरी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है.
कितने रुपये का मिलेगा फुल क्रीम दूध
मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी है. डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है. मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं.
कंपनी ने कहा कि किसानों से दूध की खरीद की लागत बढ़ी है. इस वजह से कीमतों में इजाफा किया जा रहा है. कच्चे दूध की खरीद कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
पांचवीं बार कीमतों में इजाफा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










