
लखीमपुर खीरी कांड: आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर अब 15 जुलाई को सुनवाई
AajTak
आशीष मिश्रा लखीमपुर हिंसा कांड में मुख्य आरोपी है. दावा किया गया था कि 3 अक्टूबर 2021 को तिकुनिया इलाके में आशीष ने अपनी थार जीप से किसानों को कुचल दिया था. ये किसान केंद्रीय मंत्री के बयान का विरोध करने के लिए जुटे थे.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर अब 15 जुलाई को सुनवाई होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ये मामला चल रहा है. बुधवार को सरकारी वकील ने अपना पक्ष रखा. अब 15 जुलाई को विपक्षी वकील कोर्ट के सामने अपनी दलीलें रखेंगे. बहस पूरी होने के बाद लखनऊ बेंच आशीष मिश्रा की जमानत पर फैसला देगी.
बता दें कि आशीष मिश्रा लखीमपुर हिंसा कांड में मुख्य आरोपी है. दावा किया गया था कि 3 अक्टूबर 2021 को तिकुनिया इलाके में आशीष ने अपनी थार जीप से किसानों को कुचल दिया था. ये किसान केंद्रीय मंत्री के बयान का विरोध करने के लिए जुटे थे. मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था.
बुधवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा की हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जमानत अर्जी पर सुनवाई. जस्टिस कृष्ण पहल की बेंच ने मामले में सुनवाई की. किसानों की तरफ से अपना पक्ष रख दिया गया है. आज सरकारी वकीलों ने अपना पक्ष रखा. अब 15 जुलाई को आशीष मिश्रा की तरफ से बेल एप्लीकेशन पर अपना पक्ष रखा जाएगा.
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आशीष के मामले में दोबारा सुनवाई चल रही है. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आशीष की जमानत रद्द कर थी. जिसके बाद आशीष को सरेंडर करना पड़ा था. इससे पहले आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत पर 8 जुलाई को लखनऊ हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी.
पिता और बेटे के अलग-अलग केस, एक ही कोर्ट में सुनवाई
गौरतलब है कि आशीष के पिता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ भी लखनऊ बेंच में एक हत्या के मामले में सुनवाई चल रही है. बीते दिनों कोर्ट में अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष के मामले में एक ही दिन सुनवाई हुई थी. पिता-पुत्र से जुड़े दोनों मामलों की अलग-अलग बेंच ने सुनवाई की थी. 22 साल पहले लखीमपुर में हुए प्रभात गुप्ता मर्डर केस में अजय मिश्रा के खिलाफ केस चल रहा है. इस केस में जस्टिस रमेश सिन्हा और सरोज यादव की डबल बेंच सुनवाई कर रही है. जबकि जस्टिस कृष्ण पहल की बेंच में आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत पर सुनवाई की जा रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









