
लखनऊ: रियल एस्टेट कंपनी अंसल पर शिकंजा, 50 लाख से अधिक की ठगी का आरोप, पांच और केस दर्ज
AajTak
लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. अंसल कंपनी के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें दर्ज थीं, अब सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और पीड़ितों ने एफआईआर कराई है. सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था.
यूपी की राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट से जुड़ी एक और बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. अंसल हाउसिंग कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच नई एफआईआर दर्ज की गई हैं. कंपनी पर आरोप है कि उसने फ्लैट, दुकान और प्लाट दिलाने के नाम पर कई ग्राहकों से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम वसूल कर ली, लेकिन न तो जमीन दी गई और न ही रकम लौटाई गई.
लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. अंसल कंपनी के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें दर्ज थीं, अब सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और पीड़ितों ने एफआईआर कराई है. सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था. कुछ को दुकान दिलाने का वादा किया गया, तो कुछ को फ्लैट या प्लॉट. कंपनी ने बाकायदा बुकिंग अमाउंट और किस्तों के रूप में लाखों रुपये लिए, लेकिन तय समय पर न तो प्रॉपर्टी दी और न ही धन वापसी की.
शिकायतकर्ताओं में कुछ रिटायर्ड कर्मचारी, व्यापारी और मध्यवर्गीय परिवार शामिल हैं. सभी ने बताया कि उन्हें कंपनी के प्रतिनिधियों ने मीठे वादों में फंसा कर रकम वसूली. समय बीत जाने के बाद जब वे साइट पर गए तो या तो जमीन अधूरी थी या वहां निर्माण कार्य ही नहीं हुआ था. कई बार संपर्क करने पर भी कंपनी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अंसल हाउसिंग के खिलाफ पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








