
लखनऊ बैंक लूट कांड: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक आरोपी, 3 गिरफ्तार, लूटा गया सोना-चांदी और नकदी बरामद
AajTak
लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी करने वाले गिरोह के 4 फरार सदस्यों की पहचान मिथुन कुमार (28), सोबिंद कुमार (29), सनी दयाल (28) और विपिन कुमार वर्मा के रूप में हुई. इनमें से एक को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बाकी तीन आरोपियों की तलाश के लिए चार स्पेशल टीमें गठित की गई हैं. गिरोह के 3 अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो और बदमाशों के साथ सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई. लखनऊ के किसान पथ पर पुलिस और आरोपियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश सोबिंद कुमार (29) को गोली लगी. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके साथ मौजूद एक अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा. लखनऊ पुलिस की 24 घंटे के अंदर बैंक में चोरी करने वाले गिरोह के साथ यह दूसरी मुठभेड़ थी.
इससे पहले सोमवार को दिन में लखनऊ पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के चिनहट ब्रांच में हुई चोरी के 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद बिहार के एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था. दूसरी कार में सवार 4 अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए थे. इनमें से ही सोबिंद कुमार और एक अन्य के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें सोबिंद कुमार मारा गया. दिन में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप में हुई है. ये तीनों अपनी एस्टिलो कार में सवार थे और आउटर रिंग रोड से भागने की कोशिश कर रहे थे.
मुठभेड़ के दौरान बिहार के मुंगेर का रहने वाला अरविंद कुमार पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने उनके कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, कीमती आभूषण और एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद किया. इस तरह मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक की एनकाउंटर में गोली लगने से मौत हुई है, जबकि मिथुन कुमार (28), सनी दयाल (28) और विपिन कुमार वर्मा अब भी फरार हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है.
चोरों से 1889 ग्राम सोना और 1240 ग्राम चांदी बरामद
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी 22 से 28 साल की उम्र के हैं. उनकी कार को सोमवार सुबह करीब 8 बजे चिनहट के लौलाई गांव के पास रोका गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब रुकने के लिए कहा गया, तो आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी अरविंद कुमार (22) के पैर में गोली लग गई. उसके साथ कार में मौजूद बलराम कुमार और कैलाश बिंद (दोनों 28) ), को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 3 लाख रुपये नकद, 1889 ग्राम सोना और 1240 ग्राम चांदी बरामद किया गया है.'
गैंग बिहार का और बैंक की रेकी करने वाला लखनऊ का

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









