
लखनऊ: पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े से सिपाही ने की अभद्रता, VIDEO वायरल होने पर हुई कार्रवाई
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बैठे एक प्रेमी जोड़े से पुलिस के एक सिपाही ने अभद्रता की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी जोड़े से अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस जीप में बैठा एक सिपाही युवक-युवती के साथ अभद्रता करता दिख रहा है. ये वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास प्रेमी युगल बैठा हुआ था इस दौरान वहां पर पुलिस मोबाइल वैन पहुंची जिस पर एक सिपाही जगतपाल मौजूद था.
इस दौरान सिपाही ने पार्क में बैठे युवक-युवती को जीप के पास बुलाया है और गलत तरीके से बैठे होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपशब्द कहने लगा. पुलिसकर्मी ने युवक पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया.
यहां देखिए वीडियो
हालांकि वहां पर बैठे लोगों ने इसका विरोध किया जिस पर पुलिसकर्मी ने कहा गाड़ी में बैठो मेडिकल करवा के आता हूं. इस दौरान युवती ने उसका वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, एक मोबाइल पिंक गाड़ी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, सिपाही की शिकायत के बाद जांच की गई और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










