
लखनऊ नीला ड्रम केस: 'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई', पिता की हत्या पर बोला अक्षत
ABP News
Lucknow Blue Drum Case: आशियाना की पुलिस पिता की हत्या के आरोपी अक्षत को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची थी. यहां मीडिया से बातचीत में अक्षत ने कहा कि उससे गलती हो गई.
लखनऊ नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई. अक्षत ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया और उनकी लाश को नीले ड्रम में छुपा दिया. लखनऊ की आशियाना पुलिस आरोपी बेटे को पूछताछ और सीन रिक्रिएशन के लोकबंधु अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर पहुंची. यहां मीडिया से बातचीत में उसने अपनी गलती मानी.
अक्षत से जब मीडिया ने सवाल किया क्या वो अपना पक्ष रखना चाहेगा, इस पर उसने कहा, "गलती से हो गया था." क्या तुम्हारे ऊपर किसी परीक्षा को लेकर दबाव था, इस सवाल पर उसने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया. क्या इस वारदात में उसकी बहन भी शामिल है, इस पर उसने ना में जवाब दिया.
बता दें कि अक्षत ने अपने पिता की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर दिए. पहले उसने अपने पिता की गोली मारकर हत्या की. मानवेंद्र सिंह की उम्र 50 साल थी. अक्षत 19 साल का है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी बात पर उसका पिता के साथ विवाद हुआ था. इस विवाद में अक्षत गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












