
लखनऊ: घर में रखी लोडेड राइफल से खेलने लगे बच्चे, अचानक हुआ फायर, 12 साल के लड़के की मौत
AajTak
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी निरिक्षण के लिए बुलाया गया. मौके से ब्लड सैंपल, राइफल के ट्रिगर से उंगलियों के निशान लिए गए. इसके साथ ही पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में कृष्णा नगर के प्रेम नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से राइफल से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी. मिली जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम नगर इलाके का है, जहां एक घर में 12 वर्षीय युवक शिवा और उसका ममेरा भाई दिव्य दोनों खेल रहे थे. इसी दौरान खेलते-खेलते शिवा ने घर में रखी राइफल उठा ली. राइफल लोडेड रखी हुई थी. तभी तुरंत दिव्य ने शिवा से राइफल नीचे रखने को कहा लेकिन शिवा नहीं माना और फिर आपसी छीना-झपटी में ट्रिगर पर उंगली चली गई और फायर हो गया. इस दौरान अचानक गलती से हुए फायर में गोली शिवा के पेट में जा लगी.
खून से लथपथ मिला लड़का
फायर होने के बाद परिजन उस कमरे में पहुंचे, जहां दोनों भाई खेल रहे थे. शिवा को जमीन पर खून से लथपथ गिरा देखकर घर वाले सहम गए. हालांकि, तुरंत ही परिजनों ने शिवा को पास के ही लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू अस्पताल के लिए ने रेफर कर दिया. केजीएमयू अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
BSF हवलदार पिता की थी राइफल
दरअसल, मृतक शिवा के पिता बलवीर सिंह पंजाब में बीएसएफ में हवलदार हैं और उनका परिवार प्रेम नगर में किराए के मकान में रहता हैं. हवलदार बलवीर के रिश्तेदार संजय मृतक के मामा हैं, वो भी लखनऊ में सेक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. ऐसे में उनके पास एक लाइसेंसी राइफल है. हाल ही में बीते 4 जुलाई को वो अपने बेटे दिव्य को लेकर प्रेमनगर आए थे और साथ में राइफल भी लाए थे.
शाम को वो सब्जी लेने के लिए बाजार निकले और इधर दोनों भाई शिवा और दिव्य घर के एक कमरे में खेल रहे थे और उसी कमरे में लोडेड राइफल भी रखी हुई थी. खेल-खेल में शिवा ने राइफल उठा ली और फिर छीना-झपटी में फायर हो गया, जिसमें शिवा की मौत हो गई.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









