
लखनऊ: गोमती नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
AajTak
लखनऊ के मड़ियांव के घैला पुल पर गोमती नदी में तीन युवकों के डूबने की घटना में दो की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने बचाव कार्य किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के घैला पुल स्थित गोमती नदी में तीन युवकों के डूबने का दुखद मामला सामने आया है. इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान सलमान गार्डेन का 17 वर्षीय एजाज और ठाकुरगंज का 20 वर्षीय शमी के रूप में हुई है.
वहीं थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का 18 वर्षीय हमजा अभी भी गंभीर हालत में हैं, और अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना तब हुई जब तीनों दोस्त समान रूप से नदी के गहरे पानी में नहाने के लिए गए थे. अचानक वे तीनों डूब गए. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना मड़ियांव पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: बेटी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या, चिनहट हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
स्थानीय पुलिस ने चलाया था रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय पुलिस और गोताखोरों ने मिलकर तुरंत बेहतर बचाव कार्य शुरू किया और तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया. उन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो की मौत की पुष्टि की. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ के चिनहट में महिला की गला रेतकर हत्या, पति की हो चुकी मौत, 14 साल की बेटी के साथ रहती थी मृतका

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










