
लखनऊ-गाजियाबाद में गरज के साथ बरसेंगे बादल, दिल्ली में भी हल्की बारिश, जानें आज का मौसम
AajTak
उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो देशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. आज नई दिल्ली में हल्की बारिश देखी जाएगी. IMD के मुताबिक, नई दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
Monsoon Rain Updates: देश के सभी राज्यों में मॉनसून की बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश देखने को मिल रही है. मुंबई, उत्तराखंड, केरल और गुजरात में बारिश के चलते आम जन-जीवन ठप हो गया है. नई दिल्ली में बारिश गर्मी से राहत लेकर आई है. मौसम विभाग ने आज (गुरुवार), 6 जुलाई को लखनऊ, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (गुरुवार) आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. वहीं, हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पूर हफ्ते दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी.
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
अन्य राज्यों के मौसम का हाल पंजाब और हरियाणा में आज से 08 जुलाई तक भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में 07 और 08 जुलाई को भारी बारिश दर्ज की जाएगी. पूर्वी राजस्थान के इलाकों में आज से 08 जुलाई तक भारी बारिश दर्ज की जाएगी. इसी के साथ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले चार दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी. इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







