
लखनऊ के डॉक्टरों ने किया कमाल! 3D प्रिंटिंग के जरिए कृत्रिम कान बनाकर मरीज को लगाया
AajTak
लखनऊ स्थित KGMU अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. डॉक्टरों ने एक मरीज के कृत्रिम कान बनाकर इंप्लांट किया है. डॉ. सौम्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज को यह समस्या जन्म से थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नॉर्मल चेहरे की अपेक्षा में यह चेहरा कम ग्रोथ वाला था.
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के दंत संकाय विभाग के डॉक्टरों ने कमाल करके दिखाया है. यहां 32 वर्षीय एक शख्स का दाहिना कान नहीं था तो डॉक्टरों ने एकदम असली कान जैसा कृत्रिम कान बनाकर ट्रांसप्लांट किया है. सिलिकॉन से तैयार कृत्रिम कान को ट्रांसप्लांट करने के लिए पहले बांए कान का 3D इमेज बनाया गया, ताकि दोनों कान एक जैसे लगे. इस प्रत्यारोपण में डॉक्टरों ने सफलता भी हासिल कर ली.
खास बात है कि कान को बार-बार चिपकाने के लिए एडहेसिव लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि सिर की हड्डी में पेंच लगाकर इसे चुंबक से फिट कर दिया गया है. ताकि कान में स्थिरता और जड़ता बनी रहे. केजीएमयू के डॉक्टरों का दावा है कि मैग्नेट से चिपकने वाला और 3D प्रिंट के जरिए बना कृत्रिम कान एकदम असली कान जैसा लगता है. यह कारनामा केजीएमयू और उत्तर भारत के किसी अस्पताल में पहली बार किया गया है.
जन्म से नहीं था मरीज का कान
डॉ. सौम्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज को यह समस्या जन्म से थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नॉर्मल चेहरे की अपेक्षा में यह चेहरा कम ग्रोथ वाला था. इसी के चलते विकृतियां हो गईं. इस तरह के मामलों में खासकर कान में विकृतियों को देखा जाता है. कई बार कान ही नहीं होता. होता भी है तो बहुत छोटा सा.
हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि उनको सुनने में दिक्कत नहीं होती लेकिन अगर कान ना हो तो विकृति पैदा होती है. डॉ. सौम्येंद्र ने बताया कि ऐसे लोग चश्मा भी नहीं लगा पाते हैं क्योंकि इनके पास कान ही नहीं होता है और ऐसा ही एक मरीज उनके पास आया था.
3D प्रिंट की मदद से बनाया गया कान

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









