
लखनऊ एयरपोर्ट से रात में नहीं उडेंगे विमान, शुरू होगा रनवे विस्तार
AajTak
लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार का काम होना है. इस निर्माण की वजह से 5 महीने तक उड़ानें प्रभावित रहेंगी. जानकारी के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट के उस रनवे पर 23 फरवरी से 11 जुलाई तक रात्रिकीलीन उड़ानें बंद रहेंगी. रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे तक रनवे लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए बंद रहेगा.
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रात का संचालन बंद किया जाएगा. दरअसल एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार का काम होना है. इस निर्माण की वजह से 5 महीने तक उड़ानें प्रभावित रहेंगी. जानकारी के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट के उस रनवे पर 23 फरवरी से 11 जुलाई तक रात्रिकीलीन उड़ानें बंद रहेंगी.
इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है. रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे तक रनवे लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए बंद रहेगा. जानकारी के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए ही एयरपोर्ट पर रनवे का विस्तार किया जा रहा है. एयरपोर्ट पर रात में काम होगा और दिन में सामान्य तरीके से फ्लाइट का संचालन होगा.
रनवे पर होगा मरम्मत का काम
आपको बता दें कि लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे के टर्निंग पैड की पट्टी उखड़ चुकी है और इसीलिए वहां मरम्मत की जाएगी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीसीए पहले ही लखनऊ एयरपोर्ट मैनेजमेंट को दो बार वॉर्निंग दे चुका है. इसीलिए एयरपोर्ट पर 23 फरवरी से रनवे पर काम होना है.
लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
गौरतलब है कि बीते दिन ही लखनऊ एयरपोर्ट को लेकर ऐसी खबर आई थी जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. दरअसल लखनऊ में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच में जुटी. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







