
लखनऊः 8वीं की छात्रा को फोन पर मिल रही धमकी, पुलिस ने जांच में किया चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
पुलिस को छानबीन में पता चला कि छात्रा को धमकी भरे कॉल कोई और नहीं बल्कि उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाला 8वीं का ही एक छात्र और उसका बड़ा भाई करता था. पुलिस ने धमकी भरे फोन कॉल के नंबर की डिटेल खंगाली तो सभी नंबर विदेश के मिले यानी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए लड़की को धमकाया जा रहा था.
लखनऊ पुलिस ने अश्लील कॉल्स और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक छात्रा की शिकायत पर चौंकाने वाला खुलासा किया है. लड़की को परेशान करने वाला कोई अनजान शख्स नहीं था, बल्कि लड़की का सहपाठी निकला, जो अपने भाई के साथ मिलकर उसे इंटरनेट कॉल के जरिए इंटरनेशनल कॉल करता था. दोनों आरोपी लड़की से अश्लील बातें करते थे. मिलने की मांग भी करते थे. इसी बात से परेशान होकर कुछ दिन पहले लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










