
लखनऊः लोन पर ली जगुआर, BMW जैसी कारें, 10 रुपये के स्टांप पर बाहुबलियों को बेच दी
AajTak
लखनऊ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पर बैंक से लोन पर ली गई लग्जरी गाड़ियों को बाहुबलियों को बेचने का आरोप है, ताकि बैंक लोन रिकवरी न कर सके.
जगुआर और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां...करोड़ों का फाइनेंस और फिर गाड़ियों को औने-पौने दाम में शहर के बाहुबलियों को बेचकर बैंक लोन हड़पने का काम. लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को दबोचा और पूछताछ की तो शहर की तमाम लग्जरी गाड़ियां पुलिस के निशाने पर आ गईं जो रसूखदारो के काफिले में हैं जिनसे गाड़ी ले पाना बैंकों के बूते के बाहर है. लखनऊ पुलिस ने विभूति खंड इलाके से जगुआर और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियों के साथ रेहान अहमद और शेख उर्फी अहमद को गिरफ्तार किया है. शेख उर्फी अहमद पेस्टिसाइड एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी में पार्टनर है. कंपनी के सर्वेसर्वा प्रकाश चंद्र छाबड़ा को साल 2018 में असम से एक घोटाले के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रकाश छाबड़ा के जेल जाने के बाद कंपनी के नाम पर फाइनेंस 1 जगुआर, 3 बीएमडब्ल्यू और 1 क्रेटा गाड़ी की बैंक किश्त अटकने लगी. या यूं कहा जाए कि प्रकाश छाबड़ा के समय से ही बैंक में किस्त जाना बंद कर दी गई. प्रकाश चंद्र छाबड़ा जेल चला गया तो कंपनी में 2.5% के मालिक शेख उर्फी ने रेहान की मदद से गाड़ियों को बेचना शुरू कर दिया.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









