
लखनऊः नाबालिग बच्चे से छेड़छाड़ में महिला गिरफ्तार, पीड़ित बन शिकायत करने पहुंची थी IG के पास
AajTak
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ में नाबालिग बच्चे (Minor Child) के साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ में नाबालिग बच्चे (Minor Child) के साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी महिला को उस समय जेल भेज दिया गया जब वह उल्टा नाबालिग बच्चे के खिलाफ शिकायत लेकर आईजी के पास पहुंची थी. आईजी ने महिला को गिरफ्तार कराया और जेल भेज दिया.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










