
लक्षद्वीप में कोस्ट गार्ड ने खोजी लापता नाव, महिला-बच्चों समेत बचाई 54 यात्रियों की जान
AajTak
भारतीय कोस्ट गार्ड ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर ढाई बजे लक्षद्वीप प्रशासन ने कोस्ट गार्ड मुख्यालय संख्या 12 कावारत्ती को 54 यात्रियों और 3 चालक दल के साथ नाव के लापता होने की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद नाव की खोज में ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी यात्रियों को बचा लिया.
भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) शिप ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में एक लापता नाव से 22 महिलाओं और 23 बच्चों समेत 54 यात्रियों को बचाया है. ये नाव कावारत्ती से सुहेलीपार द्वीप जा रही थी.
54 लोगों से भरी नाव के लापता होने के संबंध में लक्षद्वीप से एक कॉल मिलने के बाद आईसीजी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाव की खोज में ऑपरेशन शुरू किया. भारतीय कोस्ट गार्ड ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर ढाई बजे लक्षद्वीप प्रशासन ने कोस्ट गार्ड मुख्यालय संख्या 12 कावारत्ती को 54 यात्रियों और 3 चालक दल के साथ नाव के लापता होने की जानकारी मिली थी. ये नाव 14 जनवरी को सुबह 12:15 बजे कावारत्ती से सुहेलीपार द्वीप के लिए रवाना हुई थी, जिसके सुबह 9 बजे तक सुहेलीपार पहुंचने की उम्मीद थी. नाव में 54 यात्री सवार थे, जिसमें 22 महिलाएं, 09 पुरुष, 03 नवजात और 20 बच्चे शामिल थे.
'खराब था नाव का इंजन'
कोस्ट गार्ड ने बताया कि सूचना मिलने पर भारतीय कोस्ट गार्ड ने तुरंत कावारत्ती में रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन (आरओएस) के जरिए से विलंबित नाव के लिए एक सर्च और बचाव (एसएआर) ऑपरेशन शुरू किया और लापता नाव का पता लगाया लिया. ये पता लगाया गया कि नाव के इंजन में खराबी आ गई थी और वह बीच समुद्र में फंसी हुई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










