
लंदन में महात्मा गांधी की मूर्ति से तोड़फोड़, भारतीय उच्चायोग ने जताई आपत्ति
AajTak
गांधी जयंती से पहले सोमवार को लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. भारतीय उच्चायोग ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अहिंसा के विचार पर हिंसक हमला बताया है.
लंदन के टेविस्टॉक स्क्वायर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ हुई तोड़फोड़ को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारतीय उच्चायोग ने इस घटना को अहिंसा के विचार पर हिंसक हमला बताते हुए स्थानीय अधिकारियों को सूचना दे दी है.
दरअसल, राष्ट्रपिता की आइकॉनिक प्रतिमा का आधार (plinth) जो उन्हें बैठे हुए ध्यान की मुद्रा में दर्शाती है, उस पर कुछ आपत्तिजनक भित्तिचित्र (graffiti) पाए गए, जिससे वहां मौजूद लोग और भारतीय समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया. इसके बाद लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और प्रतिमा के तोड़फोड़ की घटना के बारे में स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी. साथ ही मूर्ति को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए समन्वय शुरू कर दिया है.
हाई कमीशन ने की कड़ी निंदा लंदन में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ हुई तोड़फोड़ से भारतीय उच्चायोग गहरे दुख में है और इस शर्मनाक कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है.'
'अहिंसा के विचार पर हिंसक हमला'
इसमें कहा गया है, 'ये सिर्फ़ तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अहिंसा के विचार और महात्मा के विरासत पर हिंसक हमला है जो अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले हुआ. हमने तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और हमारी टीम पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद है और मूर्ति को उसकी मूल गरिमा प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है.'
गांधी जयंती पर विशेष समारोह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






